{"_id":"b6c024af15ce7ceee5036d95060007db","slug":"kafligar-will-explore-the-area-health-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफलीगैर क्षेत्र का भ्रमण करेगी स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफलीगैर क्षेत्र का भ्रमण करेगी स्वास्थ्य टीम
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफलीगैर निवासी युवक की डेंगू से मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में टीम भेजने का निर्णय लिया है। काफलीगैर निवासी 37 वर्षीय राजेंद्र सिंह नगरकोटी पुत्र त्रिलोक सिंह नगरकोटी झिरोली मैग्नेसाइट में कार्य करते थे। एक हफ्ता पूर्व उन्हें बुखार की शिकायत हुई।
विज्ञापन
स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। लाभ नहीं होने पर परिजन उन्हें अल्मोड़ा ले गए। वहां भी हालत नहीं सुधरने पर हल्द्वानी के एक निजी अस्पाताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक राजेंद्र के चचेरे भाई भूपेंद्र सिंह नगरकोटी ने बताया कि निजी अस्पताल में उनके रक्त की जांच की गई, जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।
इधर सीएमओ डा. जेसी मंडल ने बताया कि मृतक की किसी भी सरकारी अस्पताल में जांच नहीं होने के कारण विभाग को इसका पता नहीं चला।
परिजनों ने निजी अस्पताल में पुष्टि होने की सूचना दी है। वहां शुक्रवार को ही टीम भेेजी जा रही थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने शनिवार का समय दिया है।
शनिवार को विभाग की टीम वहां जाकर इस मामले का अध्ययन करेगी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में डेंगू के लिए अलग सेल बनाया गया है।
दवा और जांच की सुविधा भी है। डेंगू की पुष्टि होने पर गहन जांच के लिए नमूने नोएडा भेजे जाते हैं। अभी तक जिले में इसका कोई रोगी नहीं है।