{"_id":"5fba90988ebc3e9bd0126c8d","slug":"jungle-caught-fire-near-population-people-are-scared-bageshwar-news-hld4048231147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के पास जंगल धधका, लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के पास जंगल धधका, लोग सहमे
विज्ञापन
बागेश्वर नगर के सटे नीलेश्वर की पहाड़ी में रविवार रात को लगी आग से उठती लपटें। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सर्दियों के सीजन में भी बागेश्वर के जंगल लगातार आग से धधक रहे हैं। रविवार को जिला मुख्यालय के नजदीक नीलेश्वर की पहाड़ी आग से धधक गई। नीलेश्वर मंदिर के पास तक आग पहुंची आग पर वन कर्मियों ने काबू पाया लेकिन शाम छह बजे एक बार फिर आग धधक उठी। आग के आबादी के पास होने के कारण लोग सहमे हुए हैं।
रविवार को जिला मुख्यालय के समीप निलेश्वर के जंगल में आग लग गई। आग की लपटों से वन संपदा जलकर राख हो गई। जंगली और पालतू पशुओं का चारा जलकर खाक हो गया है। आग निलेश्वर मंदिर के पास तक जा पहुंची थीं। अराजक तत्वों की करतूत से हरे-भरे जंगलों को नुकसान पहुंच रहा है। हरा भरा जंगल आग लगने से काला पड़ गया है।
पिछले एक महीने से जिलेभर के जंगलों में आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अक्तूबर, नवंबर में जंगल में आग लगने की 20 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। डीएफओ बीएस शाही ने बताया कि आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम भेज दी गई है। आग बुझा ली जाएगी। जंगल में आग लगाने के पीछे अराजक तत्वों का हाथ होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे तत्व पकड़ में आते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।