फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Joshi Will Get Nelson Mandela Prize

समाजसेवी जोशी को मिलेगा नेल्सन मंडेला ग्लोबल ब्रिलियंस अवॉर्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Joshi Will Get Nelson Mandela Prize
उमेश जोशी। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी और ग्रामीण उत्थान समिति के सचिव उमेश जोशी का चयन नेल्सन मंडेला ब्रिलियंस अवॉर्ड 2022 के लिए हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके विशिष्ट कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान मिल रहा है। नौ अक्तूबर को इंदौर में होने वाले समारोह में संस्था की ओर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उमेेश जोशी वर्ष 1977 से समाजसेेवा के क्षेत्र में हैं। उन्होंने विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर सुविधाहीन ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। 15 वर्षों तक गांवों में स्वास्थ्य क्लीनिक चलाए। कर्मी, चौड़ास्थल, पेठी आदि गांवों में 48 बेघर लोगों को आवास निर्माण में आर्थिक मदद दी।
विज्ञापन

महिला संगठनों के विकास के लिए अनवरत उनका कार्य चल रहा है। वनीकरण, पर्यावरण संरक्षण के लिए भी वह संस्था के माध्यम से लगातार कार्य कर रहे हैं। सौ से अधिक बालवाड़ी का संचालन भी उनकी संस्था के माध्यम से किया गया। वर्तमान में कपकोट और तरसाल-पतियासार में उनके विद्यालय संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोशी के इन्हीं कार्यों के आधार पर इंटरनेशल ह्यूमिनिटी मिशन ऑर्गेनाइजेशन की सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें नेल्सन मंडेला ब्रिलियंस अवार्ड के लिए चुना है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed