फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jogbadi's cave and waterfall will be developed

जोगाबाड़ी की गुफा और झरने का होगा विकास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Jogbadi's cave and waterfall will be developed
कांडा के जोगाबाड़ी गुफा का निरीक्षण करते डीएम विनीत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को विकसित करने की कवायद के बीच जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कांडा की जोगाबाड़ी गुफा का जायजा लिया। तीन किमी चढ़ाई चढ़कर जोगाबाड़ी पहुंचे डीएम का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान डीएम ने गुफा तक पैदल मार्ग बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम ने कांडा पड़ाव स्थित मां कालिका मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वह जोगाबाड़ी की गुफा रवाना हुए। उन्होंने कहा कि जोगाबाड़ी की गुफा के समीप ही महाकाली का मंदिर है। सालभर मां के दर्शन करने के सैलानी और भक्तजन मंदिर में आते हैं। कहा कि गुफा और झरने का विकास होगा तो यह क्षेत्र पर्यटकों को आकर्षित करेगा। प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर इस स्थान पर देश और विदेश से सैलानी आएंगे। कहा कि ग्रामीणों ने भी गुफा के विकास को लेकर पत्र दिया है, शासन से भी इसकी जानकारी चाही है। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई रमेश चंद्रा को गुफा और झरने के विकास के लिए पैदल मार्ग बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, सहायक अभियंता महेश जोशी, तहसीलदार दीपिका आर्या, अर्जुन सिंह माजिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed