फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   jila panchayat Bageshwar

जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगा रिश्तेदारों को नौकरी देने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat Bageshwar
बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और पूर्व विधायक ललित - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव पर अपने नाते-रिश्तेदारों को जिला पंचायत में नियम विरुद्ध नौकरी देने का आरोप लगाया है। इसलिए उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण ने मंगलवार को केएमवीएन गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जिपं अध्यक्ष ने जेई के एक और कनिष्ठ सहायक के दो पदों पर अपने रिश्तेदारों को नौकरी दिलाई है। कहा है कि इनमें से एक जिपं अध्यक्ष का देवर, दूसरा भतीजा और तीसरा भांजा है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए जिपं अध्यक्ष ने 30 जनवरी को पंचायती राज निदेशक को संस्तुति की थी। निदेशक के आदेश पर संयुक्त निदेशक पंचायती राज राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी ने 27 फरवरी को अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को आउटसोर्सिंग के माध्यम से तीनों की नियुक्ति की जानकारी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने नियुक्ति पत्र भी मीडिया को उपलब्ध कराया हैं। कहा है कि इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। जांच नहीं हुई तो वह लोग कानूनी कार्रवाई कर आंदोलन भी करेंगे। वार्ता में जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र खेतवाल, कांग्रेस नेता राजेंद्र टंगड़िया, अधिवक्ता धीरेंद्र कोरंगा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के आरोप बेबुनियाद हैं। पंचायतीराज निदेशालय के स्तर से नियुक्तियां हुई हैं। जिला स्तर से कोई भी नियुक्ति नहीं हुई है। इनमें कोई भी उनका भाई, भतीजा या रिश्तेदार नहीं है। विपक्ष इसकी जांच करा ले, इसके लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं।
- बसंती देव, अध्यक्ष, जिला पंचायत बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed