फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   JE threw the bike into the ditch

जेई की बाइक खाई में फेंकी

Mon, 03 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Mon, 03 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
JE threw the bike into the ditch
कपकोट में बाइक को खाई से बाहर निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 रविवार रात बदमाशों ने नगर के शिव मंदिर के समीप सड़क पर खड़ी लोनिवि के जेई की बाइक खाई में फेंक दी। इस घटना में बाइक को खासा नुकसान पहुंचा है। सोमवार सुबह जेई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना के बारे में जानकारी ली। लोनिवि के जेई दिनेश चंद्र ने रोज की तरह अपनी बाइक संख्या यूए 01एबी 4529 शिव मंदिर के समीप खड़ी की थी। रविवार रात बदमाशों ने किसी समय उसे खाई में गिरा दिया।

जेई को घटना की सूचना सोमवार की सुबह मिली। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है। उन्होंने पुलिस से बदमाशों का शीघ्र पता लगाने की मांग की है। मांग करने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय और प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत्त जोशी शामिल हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed