फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   JE And Lineman of UPCL Beaten

यूपीसीएल के जेई, लाइनमैन से मारपीट, पुलिस ने कोतवाली में निपटाया मामला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
JE And Lineman of UPCL Beaten
बागेश्वर। यूपीसीएल के जेई और यूपीसीएल के ठेकेदार के लाइनमैन की कुछ लोगों ने शुक्रवार रात पिटाई कर घायल कर दिया। जेई ने शनिवार को बागेश्वर कोतवाली में मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में ही समझौता करा दिया।
विज्ञापन

यूपीसीएल के जेई सदर भास्करानंद जोशी ने शनिवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर सुलभ शौचालय में बत्ती नहीं होने की सूचना दी। लाइनमैन बिजली की समस्या दूर करने के लिए गए। वहां एक व्यक्ति और उसके साथियों ने लाइनमैन के साथ हाथापाई और गालीगलौज की। लाइनमैन की सूचना पर मैं (जेई) मौके पर गया तो गालीगलौज और पिटाई की गई। जेई ने चिकित्सा प्रमाणपत्र भी पुलिस को सौंपा। बाकायदा तहरीर की रिसिविंग प्रति हासिल की।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने के स्थान पर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जगदीश ढकरियाल का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में फैसला कर लिया। उनका यह भी कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली थी तो फिर कोतवाली में फैसला कैसे हो गया। कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीसीएल के जेई और लाइनमैन से मारपीट के मामले में कोतवाली में केस रजिस्टर भी हुआ है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अमित श्रीवास्तव एसपी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed