फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   JCB runs on encroachment

प्रशासन ने अतिक्रमण पर चलाई जेसीबी

Thu, 26 Jul 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Thu, 26 Jul 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
JCB runs on encroachment
भराड़ी बाजार में अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
 उपजिलाधिकारी रवींद्र बिष्ट ने राज्य सरकार की भूमि में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। एसडीएम ने भराड़ी बाजार में जेसीबी लगाकर एक महिला द्वारा अवैध तरीके से बनाए गए गेट और एक शौचालय को ध्वस्त कर दिया है। दो अतिक्रमणकारियों को एक दिन का समय दिया है। अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह एसडीएम जेसीबी लेकर दलबल के साथ भराड़ी बाजार पहुंचे। एसडीएम बिष्ट के निर्देश पर जेसीबी चालक ने तुलसी देवी द्वारा बेनाम भूमि में निर्मित गेट को ध्वस्त कर दिया। एसडीएम ने बाजार में गंदगी से भरे एक शौचालय को ध्वस्त कर दिया। इस जगह पर नगर पंचायत द्वारा शौचालय निर्माण कराया जाएगा। एसडीएम ने बताया महिमन सिंह के राज्य सरकार की भूमि में निर्मित मकान का पीपी एक्ट के तहत चालान हुआ है। उन्हें वहां से सामान हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। 
विज्ञापन


समयावधि पूरी होने पर अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि खाईबगड़ में एक व्यक्ति ने राज्य सरकार की भूमि में अतिक्रमण करके मकान बना लिया था। संबंधित व्यक्ति का पीपी एक्ट के तहत चालान हुआ था। उसने मकान से सामान हटाने के लिए एक दिन का समय मांगा गया है। इस अवधि में सामान नहीं हटा तो अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बगैर किसी को भी मकान नहीं बनाने दिए जाएंगे। न मानने पर नियमानुुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed