फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Janmashtami in Bageshwar

हर्षाली को बेस्ट राधा और कुंज को मिला बेस्ट कृष्ण का पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami in Bageshwar
बागेश्वर पुलिस लाइन में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में राधा-कृष्ण का वेश धारण कर प्रस्तुति देते ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर सोमवार रात को पुलिस लाइन में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने भागीदारी कर अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन किया। राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में हर्षाली को श्रेष्ठ राधा और कुंज मेहरा को श्रेष्ठ कृष्ण चुना गया। विजेता प्रतिभाओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

जन्माष्टमी प्रतियोगिता का आयोजन उपवा के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और बच्चों ने उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम के तहत हुई प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने राधा-कृष्ण वेशभूषा, नृत्य, ड्राइंग, गीत, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। विजेताओं को सीओ विपिन चंद्र पंत और हर्षवर्धनी सुमन ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार आर्या ने संचालन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के विजेता
बागेश्वर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुई प्रतियोगिताओं के सीनियर वर्ग नृत्य में कुलदीप और जूनियर वर्ग में सौम्या मेहरा जीती। गीत प्रतियोगिता में सुमन आर्या और ड्राइंग प्रतियोगिता में अनुजा ग्वासाकोटी विजेता रहे। महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिता में प्रिया मेहरा ने बाजी मारी। गीत प्रतियोगिता में अनीता को पहला स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार प्रिया मेहरा को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed