{"_id":"674b5b2ba174ee7d3f065888","slug":"jam-on-pindari-road-people-worried-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-111477-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पिंडारी मार्ग पर लगा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पिंडारी मार्ग पर लगा जाम, लोग परेशान
Sun, 01 Dec 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। नगर की मुख्य सड़कों पर जाम लगने से राहगीरों, वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। पिंडारी रोड पर भराड़ी टैक्सी स्टैंड के पास जाम लगने के कारण लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को नगर के भराड़ी टैक्सी स्टैंड, तहसील रोड, कांडा रोड और माल रोड पर जाम लगा रहा रहा। जाम लगने से नगर क्षेत्र से गुजरने वाली बरातों के वाहनों और ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भराड़ी टैक्सी स्टैंड के पास जाम लगने से वाहन चालक, यात्री भी परेशान रहे। यातायात पुलिस ने जाम खुलवाकर लोगाें को राहत दी।