{"_id":"6432fc507b50939620085ef9","slug":"jam-on-malroad-during-tree-removal-bageshwar-news-c-8-1-107421-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मालरोड पर पेड़ हटाने के दौरान लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मालरोड पर पेड़ हटाने के दौरान लगा जाम
Sun, 09 Apr 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के मालरोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बागेश्वर। प्रशासन के निर्देश पर रविवार को नगर के मालरोड में खतरा बने पेड़ को हटाया गया। इस दौरान व्यस्ततम मालरोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। मालरोड में हनुमान मंदिर के पास एक पुराना पेड़ काफी समय से सड़क की ओर झुका हुआ था। पेड़ से एनएच की दीवार को भी नुकसान हो रहा था। प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए रविवार को पेड़ को हटवाया। पेड़ की टहनियों को काटकर अलग किया गया। इसके बाद दीवार के ऊपर स्थित पेड़ को हटाया गया। इस दौरान व्यस्ततम मालरोड पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पेड़ कटने के बाद जाम खुल सका। संवाद
विज्ञापन