{"_id":"6206b19c8e9a903be164785f","slug":"jam-at-pindari-road-bageshwar-news-hld4534728173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडारी मार्ग में जाम लगा, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के पिंडारी रोड में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। नगर में चुनावी हलचल बढ़ने के चलते जाम की समस्या भी बढ़ने लगी है। जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को नगर की प्रमुख सड़कों में कई बार जाम के हालात बने। पिंडारी मार्ग पर काफी देर तक लगे जाम के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्क्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
पिंडारी मार्ग पर सुबह से दोपहर तक कई बार जाम लगा। जाम के कारण पैदल चल रहे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। जाम में फंसे वाहन चालक और यात्री भी परेशान दिखे। लोगों का कहना है कि नगर में जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन जाम लगने के बावजूद निदान के ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि यातायात पुलिस जाम को खोलने के लिए नगर के प्रमुख चौराहों पर तैनात है। बावजूद इसके समस्या का हल नहीं निकल रहा है। नगरवासियों का कहना है कि जब तक नगर में पार्किंग की सुविधा बेहतर नहीं होगी, जाम की परेशानी बनी रहेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।