फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jalnabhishek of Bagnath after a 55-km trek

55 किमी की पदयात्रा के बाद बागनाथ का जलाभिषेक किया

Mon, 30 Jul 2018 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 30 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jalnabhishek of Bagnath after a 55-km trek
55 किमी की पदयात्रा कर कपकोट से बागनाथ पहुंचे कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
70 कांवड़ियों के दल ने कपकोट से बागेश्वर तक 55 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद बागनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद कांवड़ियों का यह दल संगम का जल लेकर वापस कपकोट रवाना हो गया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने कपकोट से लेकर बागेश्वर तक कांवड़ियों के दल का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


सोमवार को सरमूल, सौधारा, भद्रतुंग विकास समिति के तत्वावधान में 70 कांवड़ियों के दल ने कपकोट से लेकर बागेश्वर तक गाजेबाजे के साथ पदयात्रा की। कांवड़ियों के दल में बच्चे, व्यस्क से लेकर वृद्ध तक शामिल थे। पदयात्रा और जलाभिषेक को लेकर बच्चों से लेकर वृद्धों में बराबर उत्साह नजर आया। कांवड़ियों के दल में सबसे अधिक उम्र के 70 वर्षीय सोबन सिंह और माधो सिंह जबकि सबसे कम 13 साल के पूरन सिंह शामिल थे। दल का कपकोट से लेकर बागेश्वर तक असों, हरसीला, आरे आदि स्थानों पर जगह-जगह स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


बागेश्वर पहुंचने के बाद कांवड़ियों के दल ने बागनाथ का जलाथिषेक किया। इस दौरान हर हर महादेव उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। दोपहर बाद संगम का जल लेकर कांवड़ियों का दल वापस लौट गया। दल में नेतृत्वकर्ता भगवत कोरंगा, कमला कुमल्टा, महंत देवानंद महाराज, सुरेश गढ़िया, दयाल कुमल्टा, गोविंद टाकुली, भीम सिंह, सुुभाष चौबे, गंगा कोरंगा, गोकुुलानंद पाठक, भगवती कोरंगा, बलवीर कपकोटी, लछम सिंह, राधा देवी, रमेश भट्ट, आनंद सिंह, जीवन गिरी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन के सोमवार पर बागनाथ में श्रद्धालुओं का तांता  
बागेश्वर। सावन के सोमवार पर बागनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नदियों के उफान पर रहने के बाद भी सैकड़ों ने संगम पर स्नान किया। मंदिर में दिनभर पूजा अर्चना और जलाभिषेक चलता रहा। सावन के तीसरे सोमवार को सुबह पांच बजे सेक ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता जुटना शुरू हो गया था। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान के साथ ही बागनाथ पर जलाभिषेक किया। मंदिर में दिनभर घंटे घड़ियाल और मंत्रोच्चार गूंजते रहे। श्रद्धालुओं के उद्घोष से वातावरण गूूंज उठा। इधर, कांडा के गोपेश्वर महादेव में भी दिनभर जलाभिषेक और पूजा करने वाले श्रद्धालुुओं का तांता लगा रहा। ब्यूरो 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed