फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jagar's echo in Pali Naduli

पाली नदुली में जागर की गूंज

Tue, 19 Feb 2019 11:35 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Tue, 19 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Jagar's echo in Pali Naduli
पाली नदुली में राजुला मालूशाही की जागर में प्रस्तुती देते कलाकार। - फोटो : amar ujala
 प्रख्यात लोक कलाकार स्व. मोहन उप्रेती की जयंती पर यहां पाली नदुली गांव में सिलोर सांस्कृतिक समिति की ओर से सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व सैनिक नर सिंह ने कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए समारोह मील का पत्थर साबित होगा। राजुला मालुशाही की प्रेम गाथा पर आधारित जागर की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


दो दिनी इस सांस्कृतिक समारोह में गढ़वाली लोक कथा रामी बौराणी का नाट्य मंचन किया गया। कुमाऊंनी भाषा में प्रस्तुत नाटक भस्मासुर कैं शिवज्युक वरदान ने भी खासा समां बांध दिया। समापन अवसर पर ब्लाक प्रमुख रचना रावत ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए समिति की सराहना की। कुमाऊंनी भाषा के संरक्षण के लिए रामलीला के अंगद रावण संवाद का मंचन भी कुमाऊंनी में ही किया गया। गोपाल सिंह चम्याल एंड पार्टी द्वारा कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी। 
विज्ञापन


लोक गायक नंद लाल आर्य के गीतों पर भी दर्शक जमकर झूमे। लोक गायक गोपाल रावत ने कुमाऊंनी गीत के भलो मान्युछो म्यार पहाड़ मां की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संस्कृति निदेशालय देहरादून के सौजन्य से किया गया था। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष गोपाल रावत ने किया। गिरीश पपने, गोपाल तिवारी, हरीश पपने, दीपक बिष्ट, हरीश रावत, हर सिंह, पंचम रौतेला, अंकित रावत, विमला आर्या, विनीता बोरा, संजय कुमार, लाल सिंह अधिकारी आदि कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed