फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   It was a wild animal, acting as an agent of death, that attacked Devki Devi in bageshwar

Uttarakhand News: मौत बनकर वन्यजीव ही झपटा था देवकी देवी पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Sat, 10 Jan 2026 03:32 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 10 Jan 2026 03:32 PM IST
सार

बागेश्वर के मनकोट गांव में तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालात में हुई देवकी देवी की मौत का खुलासा हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बन्यजीव के हमले में बुजुर्ग महिला की जान गई थी। 

विज्ञापन
It was a wild animal, acting as an agent of death, that attacked Devki Devi in bageshwar
देवकी देवी फाइल फोटो।

विस्तार

बागेश्वर के मनकोट गांव की बुजुर्ग महिला की मौत को लेकर बना रहस्य अब पूरी तरह साफ हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वन विभाग ने पुष्टि की है कि महिला की मौत वन्यजीव के हमले के कारण ही हुई थी। इस खुलासे के बाद वन विभाग ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है।

विज्ञापन


बीते बुधवार की रात मनकोट के कंपास तोक निवासी देवकी देवी (60) का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। उनके सिर और पैर पर गंभीर चोट के निशान थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में वन्यजीव के हमले की आशंका जताई थी, लेकिन डीएफओ की ओर से आधिकारिक पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन


अब तीन दिन बाद रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर यह साफ हो गया है कि उन पर पीछे से किसी जंगली जानवर ने हमला किया था। डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वन्यजीव के हमले की पुष्टि होने के बाद पीड़ित परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिजनों की ओर से आवश्यक शपथ पत्र प्राप्त होते ही विभाग की ओर से 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed