{"_id":"587280b44f1c1b6529ba8346","slug":"it-does-not-have-a-mobile-phone-signal-pothing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोथिंग क्षेत्र में नहीं आते मोबाइल फोन के सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोथिंग क्षेत्र में नहीं आते मोबाइल फोन के सिग्नल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट तहसील मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पोथिंग गांव में ठीक से मोबाइल सिग्नल भी नहीं आते हैं। कुछ स्थानों पर सिग्नल के लिए लोकेशन ढूंढनी पड़ती है तो अधिकांश लोगों को घरों से बाहर आकर बातचीत करनी पड़ती है। पोथिंग गांव के अलग-अलग तोकों में लगभग ढाई हजार की आबादी निवास करती है। परंतु इस क्षेत्र में अभी बेहतर संचार सुविधा तक नहीं है। टावर नहीं होने से मोबाइल फोन में सिग्नल नहीं आते हैं। कपकोट में लगे टॉवर से मिलने वाले सिग्नल आते-जाते रहते हैं।
लोगों को बातचीत करने के लिए घरों से बाहर आना पड़ता है। चारों ओर से पहाड़ियां होने के चलते कुछ स्थानों पर बिल्कुल भी सिग्नल नहीं आते हैं। बेहतर संचार सेवाओं के अभाव में लोग इंटरनेट सेवा का लाभ भी ठीक से नहीं उठा पाते हैं। क्षेत्रवासी पिछले लंबे समय से पोथिंग में मोबाइल का टॉवर लगाने या फिर कपकोट में स्थापित टॉवर की रेंज बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, परंतु अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। इसके चलते लोगों को 4 जी के इस दौर में बातचीत के लिए भी तरसना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और दूर संचार विभाग से इस संबंध में मांग की जा चुकी है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र पोथिंग क्षेत्र में एक मोबाइल टॉवर लगाने की मांग की है।