फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   issues related to electricity, water discussed

बिजली, पानी से संबंधित 48 समस्याएं आई

Wed, 15 Nov 2017 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 15 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
issues related to electricity, water discussed
शिविर में समस्याएं सुनते जिपं अध्यक्ष, विधायक व डीएम। - फोटो : अमर उजाला
सभी अधिकारी जनशिकायतों का 15 दिन के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम रंजना ने जिले के दूरस्थ ग्राम रावतसेरा में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में अधिकारियों को यह निर्देश दिए। बहुउद्देश्यीय शिविर में बिजली, पेयजल, राशन कार्ड, सिंचाई आदि विभिन्न विभागों से सम्बंधित 48 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


डीएम नेे ग्राम प्रधानों से छोटी-मोटी समस्याओं को ग्राम स्तर पर ही निस्तारित करने को कहा। महिलाओं से आह्वान करते हुए गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देकर उन्हें समय से टीकाकरण कराने को कहा। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था की नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। डीएम को भी स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा पशुपालन, मत्स्य पालन की मांग पर डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त कर पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित कर लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महिला बाल विकास के सहयोग से 20 लाख रुपये के 20 किशोरियों को 10-10 हजार के नन्दादेवी कन्या धन के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के 22 आवेदन पत्र भरवाए गए। राजस्व विभाग द्वारा 118 परिवार रजिस्टर की नकल निर्गत की गई। 17 आय आठ जाति प्रमाणपत्र जारी किए गए।


शिविर में जिलापंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलजा भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी केएन तिवारी, उपजिलाधिकारी काण्डा रिंकू बिष्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय शंकर, बालविकास अधिकारी उदय प्रताप सिंह, महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक, लीड बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत, जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी आदि थे। शिविर का संचालन समाज कल्याण अधिकारी जीएस गस्याल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed