{"_id":"58e5304e4f1c1bf8335b4272","slug":"invoice-the-irrigation-to-the-drinking-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल से सिंचाई करने वालों का चालान करें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल से सिंचाई करने वालों का चालान करें
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यवाहक जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जलसंस्थान, जलनिगम, लोकनिर्माण विभाग, पावर कार्पोरेशन, पीएमजीएसवाई, एडीबी, वर्ल्ड बैंक आपदा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्रों में पेयजल को सिंचाई में प्रयोग करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनका चालान करने को कहा।
जलसंस्थान की समीक्षा करते हुए उन्होंने जनपद में पेयजल की किल्लत के संबंध में जानकारी लेते हुए ईई जलसंस्थान को जिन क्षेत्रों में पेयजल की ज्यादा समस्या है उन क्षेत्रों को चिन्हित कर पेयजल आपूर्ति टैंकरों से करने को कहा। जनपद में पंपिंग योजनाओं की पेयजल आपूर्ति की जानकारी लेते हुए उन्होंने रिजर्व टैंकों की साफ सफाई करने के निर्देश दिए । उन्होंने कांडा , कपकोट , गरुड़ के उपजिलाधिकारियों से उनके क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें कि पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए संबंधित विभाग को तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए।
प्रभारी डीएम ने जलसंस्थान, पेयजल निगम, लोकनिर्माण विभाग को योजनाओं का ले आउट प्रस्तुत करने को कहा। लोनिवि सहित अन्य विभागों से बरसात से पूर्व तैयारियां पूरी रखने को कहा। लोकनिर्माण, पीएमजीएसवाई से वन भूमि हस्तांतरण मामलों के संबंध में जानकारी लेते हुए वन भूमि हस्तांतरण मामलों को समय से निस्तारित करने, मोटर मार्गों में खतरा बने पेड़ों को चिन्हित कर वन विभाग से संस्तुति प्राप्त कर पेड़ों को कटवाने की कार्यवाही के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए सभी पटवारियों को निर्देशित करने को कहा। जिलाधिकारी ने सीएमओ से चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली।