फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Invoice of two stores on charging higher rates of liquor

शराब के अधिक दाम वसूलने पर दो दुकानों का चालान

Wed, 29 Nov 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Wed, 29 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी ने काफलीगैर की देशी और विदेशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। दोनों दुकानों में शराब के प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूले जा रहे थे। इस पर आबकारी अधिकारी ने दुकान का चालान कर दिया। लाइसेंसी को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार ने काफलीगैर में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। देशी शराब की दुकान में 225 प्रिंट रेट वाली दबंग देशी शराब की एक बोतल 290 रुपये में बेची जा रही थी। ग्राहकों से एक बोतल शराब पर 65 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे। दुकान में बिल मशीन भी नहीं मिली। स्टॉक रजिस्टर भी एक दिन से नहीं भरा गया था। विदेशी शराब की दुकान में भी 520 रुपये प्रिंट रेट वाली बोतल को 60 रुपये अधिक लेकर 580 रुपये में बेचा जा रहा था।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी ने दोनों दुकानों का चालान कर दिया। लाइसेंसी को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद दोनों दुकानों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कहा कि  जिले की सभी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। कहीं पर भी ओवर रेटिंग शराब बेचते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed