फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   intoxication dangerous for hills

पहाड़ चढ़ रही नशे की प्रवृत्ति घातक : मौर्य

Sun, 14 Oct 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 14 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
intoxication dangerous for hills
बागेश्वर दौरे के बीच लोनिवि में पौधरोपण करती महामहिम। - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति के भावी परिणाम बेहद घातक होंगे। इससे देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता और शांति में खलल पड़ेगा। नशे की रोकथाम के लिए सरकार को ठोस कानूनी कदमों के साथ ही व्यापक मुहिम छेड़नी होगी।
विज्ञापन


बागेश्वर दौरे पर रविवार को यहां पहुंची राज्यपाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कभी बुराईयों से अछूते पर्वतीय अंचलों में अपराध पैर पसारने लगे हैं। किशोर, युवा पीढ़ी तेजी से नशे के दलदल में डूब रही है। उन्होंने नशे की प्रवृत्ति को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए चिंता जताई। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन


कहा कि युवाओं को स्व रोजगार के प्रति प्रेरित करना होगा। महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाना होगा।  सरकार को स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क के प्रति विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही कुटीर और लघु उद्योगों को भी बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर की सांस्कृतिक पहचान की तारीफ की
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बागेश्वर की तारीफ करते हुए कहा कि सरयू-गोमती तट के संगम में बसे नगर की अपनी एक विशिष्ट सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है। हमें इस पहचान को बनाकर रखने के साथ ही विकास की दिशा में मिल-जुलकर काम करना होगा।

रविवार दोपहर करीब तीन बजे कार्यक्रम में पहुंची राज्यपाल का डीएम रंजना राजगुरु, एसपी पंकज भट्ट, क्षेत्रीय विधायक बागेश्वर चंदन राम दास, जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, सांसद प्रतिनिधि कुंदन सिंह परिहार ने गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद लोनिवि विश्राम गृह में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विश्राम गृह में रेडक्रॉस सोसायटी के प्रतिनिधि मंडल के साथ ही क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ शिष्टाचार भेंट की। सोसाइटी ने राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इसके बाद राज्यपाल ने विश्राम गृह के प्रांगण में रुद्राक्ष, च्यूरा का वृक्षारोपण भी किया। वृक्षप्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने राज्यपाल को च्यूरा के दो पौधे भी भेंट किए।

विकास और कानून व्यवस्था की जानकारी ली
दौरे के बीच राज्यपाल ने डीएम से विकास कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी हासिल की। इस दौरान उन्होंने सरस बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने पारंपरिक उत्पादों को बाजार मुहैया कराने के लिए सरस की सराहना की।


यहां एडीएम राहुल कुमार गोयल, संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी, सीडीओ एसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, गरुड़ सुंदर सिंह, सीओ महेश जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डीएन गोस्वामी, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed