फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Interest in badminton will increase among youth: Alaknanda

युवाओं में बैडमिंटन के प्रति बढ़ेगी रुचि : अलकनंदा

Fri, 04 Aug 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 04 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Interest in badminton will increase among youth: Alaknanda
बागेश्वर में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन करतीं बैडमिंटन एशोसिएशन की प्रदेश अध्
बागेश्वर। इंडोर स्टेडियम में 21वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 और सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में सभी 13 जिलों से 18 टीम और 331 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन छह अगस्त को होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड बैडमिंटन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष/डीएम अनुराधा पाल ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि अशोक ने कहा कि बागेश्वर जैसे छोटे जिले में पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराई जा रही है। इस आयोजन का भविष्य में काफी सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। जिले में बैडमिंटन के प्रति रूचि बढ़ाने में यह प्रतियोगिता काफी कारगर साबित होगी।
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि जिला खेलों के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। कई खिलाड़ियों ने जिले का नाम विश्व पटल पर ऊंचा किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष/ डीएम पाल ने प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने को जिले के लिए बड़ा पल बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरीश दफौटी ने किया।
इस मौके पर एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेश सचिव बीएस मनकोटी, अंतरराष्ट्रीय कोच डीके सेन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरेंद्र भाकुनी, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, नरेंद्र खेतवाल, दिलीप खेतवाल, जिला खेल अधिकारी गुंजन बाला, एसोसिएशन के दीपक खेतवाल, विपिन कर्नाटक, तरुण खेतवाल, संजय वर्मा, अनिल कार्की, संतोष खेतवाल, कुलदीप मटियानी, अजय चंदोला, किशन नगरकोटी, मुकुल भाकुनी, भारत रावल, भरत कर्मयाल, केदार मेहता, विकास कोटनाला।


पहले ही दिन दिखा प्रतियोगिता का रोमांच
बागेश्वर। प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतियोगिता का रोमांच देखने मिला। बागेश्वर के शंकर गढि़या ने अल्मोड़ा के सुमित मेहता को 21-09, 21-09 से हराया। देहरादून के आर्येश ने हरिद्वार के उमंग को 21-15, 21-14 से, अल्मोड़ा के ध्रुव रावत ने अल्मोड़ा के ही गौरव भट्ट को 21-09, 21-13 से, देहरादून के विशाल महर ने पिथौरागढ़ के सचिन रावत को 21-06, 21-18 से पराजित किया।

महिला सिंगल्स में अग्रिमा डोभाल ने दिव्यांशी जोशी को 14-21, 21-11, 21-05 से हराया। पुरुष युगल मुकाबले में चंपावत के हार्दिक और सूरज मंडल की जोड़ी ने देहरादून के धन्वंतरी और गर्व साहनी को 21-12, 21-17 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed