फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Instructions to keep Hello Health service running 24 hours

Bageshwar News: हैलो हेल्थ सेवा को 24 घंटे चालू रखने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Instructions to keep Hello Health service running 24 hours
बागेश्वर। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत मंगलवार को बागेश्वर पहुंचे और कलेक्ट्रेट सभागार में विभारीय योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर फोन मिलाया तो फोन स्विच ऑफ पाया गया। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी के नंबर पर कॉल कर डॉक्टर की उपलब्धता के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे के पहले दिन कलेक्ट्रेट सभागार में कुमाऊं आयुक्त रावत ने जिले में हो रहे विकास कार्याें की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया। पाई गई खामियों को सुधारने के निर्देश दिए। जब स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा चल रही थी तभी कुमाऊं आयुक्त रावत ने जिला अस्पताल के हेल्पलाइन नंबरों को परखा। आयुक्त ने बैठक के बीच में ही सीधे जिला अस्पताल के हैलो हेल्थ हेल्पलाइन नंबर पर फोन मिला दिया लेकिन फोन स्विच ऑफ पाया गया। इस दौरान सभागार हंसी के ठहाकों से गूंज उठा। सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि यह हेल्पलाइन नंबर रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक संचालित होता है। कमिश्नर ने हैलो हेल्थ सेवा को 24 घंटे सुचारू रखने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने इमरजेंसी के नंबर पर कॉल कर अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला सभागार में बैठक के दौरान पीएमजीएसवाई को 60 दिनों के भीतर सड़कों पर सुस्पष्ट नाम पट्ट लगाने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों ने पीपीटी के माध्यम से जिले में संचालित जिला योजना, राज्य पोषित, केंद्र पोषित योजनाओं, अवशेष धनराशि की स्थिति और सीएम घोषणाओं की प्रगति के बारे में अवगत कराया। जिला पंचायत ने स्वच्छता कार्यों, नगर निकायों ने लिगेसी वेस्ट के पूर्ण निस्तारण, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, शौचालय और पिंक टॉयलेट की वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, एसपी जितेंद्र वर्मा, डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, एसडीएम प्रियंका रानी, अनिल चन्याल और सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

......इनसेट
इन समस्याओं पर हुआ मंथन
बैठक के दौरान डीएम कोंडे ने आयुक्त रावत को कुंती गधेरे, अल्मोड़ा मैग्नेसाइट, मास्टर ड्रेनेज निर्माण, चिकित्सकों की कमी, कांडा नर्सिंग कॉलेज, कौसानी पार्किंग योजना, खेल स्टेडियम, सेना और सीपीएमएफ से संबंधित लंबित प्रकरण, बीआरओ सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण, रीप, सारा प्राधिकरण और अन्य विकास कायों में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। सीडीओ आरसी तिवारी ने वन डिस्ट्रिक्ट वन रिवर के तहत गरुड़ गंगा पुनर्जीवन योजना की प्रगति के बारे में बताया।


-----
फाइलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बागेश्वर। सोमवार को जिले में पहुंचने पर डीएम आकांक्षा कोंडे ने आयुक्त रावत का स्वागत किया। पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मंडलायुक्त दीपक रावत ने डीएम आकांक्षा कोंडे के साथ कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं, अभिलेख संधारण व लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने फाइलों के समयबद्ध निस्तारण करने और विभिन्न स्तराें पर लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी आदि मौजूद रहे। संवाद

------
गांधी प्रतिमा लगाने समेत कई प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

बागेश्वर। कुमाऊं आयुक्त की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण की अष्टम अवस्थापना समिति की बैठक हुई। इस दौरान कई प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
समिति ने महात्मा गांधी पार्क और जिला न्यायालय परिसर में गांधी प्रतिमा स्थापित करने की मंजूरी दी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने, तहसील सभागार कक्ष के सुदृढ़ीकरण, मीटिंग हॉल के समीप शौचालय निर्माण, परिसर में चिल्ड्रन पार्क निर्माण और जिला कार्यालय परिसर में महिला- पुरुष शौचालयों के जीर्णोद्धार के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इस दौरान जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की आठवीं बोर्ड बैठक भी हुई। बैठक में प्रस्तावित बजट पर चर्चा की गई।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed