{"_id":"5901c80f4f1c1b1035c0ce36","slug":"instructions-to-crack-the-scales-whistleblowers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस, शराब का धंधा करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस, शराब का धंधा करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 27 Apr 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक बैठक में पुलिस, राजस्व, परिवहन, मनोरंजन कर, खाद्य एवं आपूर्ति, वाणिज्य विभाग की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने रेगुलर व राजस्व पुलिस को युवाओं में बढ़ती जा रही नशे की लत को कम करने के लिए चरस तथा शराब का अवैध धंधा करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने चोरी, हत्या सहित अन्य आपराधिक मामलों को समय से निपटाने को कहा। नगरपालिका को कर वसूली, तहबाजारी, भवनकर तथा अन्य टैक्स की समीक्षा करते हुए आय बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने ईओ को पुलिस के सहयोग से शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सड़क में सामान फैलाने वाले दुकानदारों का चालान काटने और सामान की जब्ती करने के निर्देश दिए। तहसीलदारों से कम वसूली करने वाले अमीनों को नोटिस जारी करने और बड़े बकाएदारों की सूची तहसील में चस्पा करने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होेंने आबकारी अधिकारी को पुलिस का सहयोग लेकर अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाने को कहा।
बैठक में सीओ कपकोट एमसी जोशी, एसडीएम आरएस बिष्ट,जिला अभियोजन अधिकारी भूपेंद्र जंगपांगी, शासकीय अधिवक्ता बीबी पाठक, जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार,असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर एचएस धपवाल आदि मौजूद थे।