{"_id":"6131213f8ebc3e88b87e172e","slug":"instructions-for-taking-help-of-himalayan-environment-institute-for-environmental-planning-bageshwar-news-hld436626693","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण योजना के लिए हिमालय पर्यावरण संस्थान की मदद लेने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण योजना के लिए हिमालय पर्यावरण संस्थान की मदद लेने के निर्देश
बागेश्वर में पर्यावरण संबंधी बैठक में मौजूद जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने पर्यावरण से संबंधित योजनाओं में गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान अल्मोड़ा का सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पर्यावरण योजना के लिए विभागों से संबंधित सूचनाएं निर्धारित प्रारूप में प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य अधिकारियों के फोन नंबरों की सूची जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान को प्रेषित करने को कहा ताकि विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण करते हुए जिले के लिए मजबूत पर्यावरणीय योजना का निर्माण किया जा सके। विभागों की सकारात्मक पहल के साथ जिले के भौगोलिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक सुझाव कार्ययोजना के साथ प्रेषित करने को कहा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े जीबी पंत संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेसी कुन्याल जिले के लिए तैयार की जाने वाली जिला पर्यावरण योजना की जानकारी दी। सूचनाओं को निर्धारित प्रारूप पर भरने के बारे में बताया। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, डीएफओ हिमांशु बागरी, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।