फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Instructions for action against those selling medicines without license

Bageshwar News: बगैर लाइसेंस दवा बेचने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Instructions for action against those selling medicines without license
बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान चलाया गया। इस दौरान कई मेडिकल स्टोर संचालकों को बगैर लाइसेंस के दवा बेचते और अस्पताल संचालित करते हुए पाया गया। डालसा सचिव ने उन मेडिकल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनीता कुमारी ने औषधि निरीक्षक पूजा रानी और डॉ. देवी प्रसाद शुक्ला के साथ कांडा और घिघारूतोला में मेडिकल स्टोंरों का निरीक्षण किया। कई मेडिकल स्टोर संचालक बिना लाइसेंस के दवा बिक्री करते मिले। कई मेडिकल स्टोरों में सुई और ड्रिप इधर-उधर पड़ी हुई मिली। मरीजों को देखने के लिए बेड लगाए गए थे। इस संबंध में मेडिकल स्टोर के संचालक ने बताया कि वे नियमित मरीजों की जांच करते हैं। उनके पास मरीज देखने की कोई डिग्री नहीं है। डालसा सचिव अनीता कुमारी ने सीएमओ को सभी मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed