फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inspection in Devali kanda

Bageshwar News: हाईकोर्ट के निर्देश पर कांडा के देवली गांव में पहुंची जांच टीम

Sat, 15 Apr 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 15 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Inspection in Devali kanda
हाईकोर्ट के निर्देश पर कांडा के देवली गांव में पहुंची जांच टीम।
बागेश्वर। कांड तहसील के देवली गांव में खड़िया खनन के चलते खेतों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर टीम पहुंची। दोनों पक्षों काे सुनने के बाद टीम वापस लौट गई। टीम अपनी रिपोर्ट जल्द हाईकोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


देवली गांव के एक गुट ने गांव में खड़िया खनन की वजह से खेतों को हो रहे नुकसान का आरोप लगाया है। मामला लंबे समय से हाईकोर्ट में चल रहा है। याचिकाकर्ताओं की ओर से नियुक्त प्रतिनिधि नरेश चंद्र भट्ट ने हाईकोर्ट में खेतों को हुए नुकसान के जांच की गुहार लगाई थी। याचिकाकर्ता की अपील पर हाईकोर्ट ने जांच के लिए अधिवक्ता प्रियंका अग्रवाल को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर जांच की जिम्मेदारी सौंपी। शुक्रवार को कोर्ट कमिश्नर, एसडीएम हरगिरि, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, कानूनगो आनंद पुरी गोस्वामी और पटवारी जगत सिंह कोरंगा जांच के लिए गांव पहुंचे। खनन का विरोध कर रहे लोगों ने जांच टीम को बताया कि उनके खेतों से भारी मशीन के लिए रास्ता बनाया गया है। जांच के बारे में पूछे जाने पर कोर्ट कमिश्नर और एसडीएम ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। इधर, खनन का विरोध कर रहे नरेश चंद्र भट्ट, विशन दत्त भट्ट आदि ने बताया कि गांव के 29 लोग खनन का विरोध कर रहे हैं। अब उन्हें हाईकोर्ट से ही न्याय की आस है। वहीं पट्टाधारक रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि बार-बार जांच से उन्हें नुकसान हो रहा है। मामला न्यायालय में होने से उन्हें भी न्याय की उम्मीद है।

हाईकोर्ट के निर्देश पर कांडा के देवली गांव में पहुंची जांच टीम।

हाईकोर्ट के निर्देश पर कांडा के देवली गांव में पहुंची जांच टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed