फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inspection By Food Department

खाद्य सुरक्षा विभाग ने तेल, दूध और मसाले के सात नमूने लिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Inspection By Food Department
अल्मोड़ा के दन्यां में एक दुकान में निरीक्षक करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह। - फोटो : ALMORA
बागेश्वर। होली और दिवाली पर ही सक्रिय दिखने वाले खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली को देखते हुए खाद्य सामग्रियों के नमूने लेने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को विभाग की टीम ने नगर से दूध, मसाले और तेल के सात नमूने लिए।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र फुलारा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने नगर में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। टीम ने संदेह के आधार पर तेल का एक, दूध और मसाले के तीन-तीन नमूने लिए। बताया गया है कि नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला रुद्रपुर भेज दिया गया है। नमूने फेल होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

दन्या में भी लिए नमूने
अल्मोड़ा। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दन्या में चेकिंग अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने 10 से ज्यादा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और दो खाद्य पदार्थों की सैंपल लिए हैं। सैंपलों को जांच के लिए निजी लैब में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में ईश्वर सिंह नेगी, कुंदन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed