फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inprovment of Road in Kapkot

कपकोट की 12 सड़कों की होगी मरम्मत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Inprovment of Road in Kapkot
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट विधानसभा क्षेत्र की 12 सड़कों की दशा सुधरेगी। लोनिवि खंड कपकोट ने सड़कों की मरम्मत की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोनिवि कपकोट खंड सूत्रों के अनुसार डालन-खुनौली मोटर मार्ग के पांच किमी हिस्से में पैचवर्क किया जाएगा। बैड़ा पांखर दोफाड़ मोटर मार्ग के सात किमी हिस्से में पैचवर्क होगा। कमेड़ीदेवी-ख्वांकोट मोटर मार्ग के 1.5 किमी हिस्से में डामरीकरण के कार्य के लिए भी धन स्वीकृत किया गया है। विजयपुर-ढप्टी-बांसतोली मोटर मार्ग के तीन किमी हिस्से में पैचवर्क और स्क्रबर का निर्माण कार्य होगा। ढप्टी-झांकरा मोटर मार्ग में एक किमी हिस्से में पैचवर्क होगा। दूणी-सुकुंडा 4.80 किमी हिस्से में पैचवर्क किया जाएगा। कपकोट-गैरखेत मोटर मार्ग में चार किमी हिस्से में पैचवर्क होगा। पंतक्वैराली-बिलखेत मोटर मार्ग के चार किमी हिस्से में पैचवर्क का कार्य होगा। भयूं-गुलेर मोटर मार्ग के पांच किमी हिस्से में पैचवर्क, लीती लिंक मोटर मार्ग पर दीवार की मरम्मत की जाएगी।

शामा-विनायक मोटर मार्ग शामा-विनायक मोटर मार्ग पर वायरक्रेट बनाए जाएंगे। कपकोट-रमाड़ी मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य किया जाएगा। लोनिवि के ईई संजय कुमार जोशी ने बताया कि इन कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है। 27 अप्रैल को निविदा खोली जाएगी। ठेकेदार को दो महीने के भीतर कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed