फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Information about integrated disease surveillance program given to Asha-Anganwadi

Bageshwar News: आशा-आंगनबाड़ी को दी एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम की जानकारी

Fri, 22 Dec 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 22 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Information about integrated disease surveillance program given to Asha-Anganwadi
बागेश्वर के सीएमओ कार्यालय में हुई कार्यशाला में मौजूद सीएमओ डॉ. डीपी जोशी और अन्य। संवाद
बागेश्वर। सीएमओ कार्यालय सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ। यहां आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम की जानकारी दी गई। उन्हें संक्रामक रोगों को लक्षण के आधार पर वर्गीकृत करने के बारे में बताया। साथ ही संक्रमितों की पहचान कर उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करने को कहा गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. डीपी जोशी ने बताया कि एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के अनुसार बीमारियों को बुखार, तीन सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, तीव्र शारीरिक पक्षाघात, डायरिया, पीलिया और असामान्य घटनाओं के कारण मृत्यु या अस्पताल में भर्ती होना के तहत वर्गीकृत किया जाता है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता बीमारी को वर्गीकृत करता है। इसके बाद रोगी की वास्तविक बीमारी की पहचान की जाती है। एसीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने कार्यकर्ताओं से कोरोना के नए स्वरूप जेएन-1 के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को जागरूक करने को कहा। यहां गिरीश पंत, पंकज कुमार, हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed