फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Increased health facilities during the Corona period

Bageshwar News: कोरोना काल में बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं

Thu, 30 Mar 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Increased health facilities during the Corona period
बागेश्वर के जिला अस्पताल में लगे वेंटिलेटर।
बागेश्वर। कोरोना महामारी ने हर क्षेत्र को गहरे जख्म दिए। अधिकतर लोग परेशान रहे। लॉकडाउन से अनजान लोगों ने यह विभीषिका देखी। अपनों को बिछड़ते देखा तो रोजी-रोटी भी छिनती देखी लेकिन इस सब के बावजूद कोरोनाकाल स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से मुफीद भी रहा।
विज्ञापन

कोरोना काल में 1,150 एलपीएम क्षमता के चार ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट (ओजीपी) लगे। इनमें से 400 और 250 एलपीएम क्षमता के दो प्लांट जिला अस्पताल में स्थापित हुए 250-250 एलपीएम के ओजीपी कांडा और कपकोट सीएचसी में लगे। ऑक्सीजन के लिए जिले की बाहरी क्षेत्रों पर निर्भरता समाप्त हो गई। इससे पहले ऑक्सीजन सिलिंडर रुद्रपुर से रीफिल कराने पड़ते थे। जिला अस्पताल को 114 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले। अब गंभीर रूप से बीमार लोगों को कंसंट्रेटर के जरिये घर पर भी ऑक्सीजन की सुविधा दी जाती है। जिले में कोरोना काल में बढ़ी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जनता को अब भी मिल रहा है।
विज्ञापन


आईसीयू वार्ड, फर्नीचर की भी सौगात
बागश्वर। कोरोना काल से पहले जिला अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं थी। कोरोनाकाल में बने आईसीयू वार्ड में छह बेड वयस्कों के लिए और छह बेड बच्चों के लिए लगे हैं। कोरोना काल में फर्नीचर भी बढ़ा। जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों को सौ से अधिक नए बेड मिले। कोरोना काल में जिला अस्पताल को 17 वेंटिलेटर मिले। इससे पहले जिले में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं थी। यह वेंटिलेटर आवश्यकतानुसार बच्चों के लिए भी उपयोग में लाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओजीपी अब भी काम कर रहे हैं। ऑक्सीजन के लिए बाहरी क्षेत्र पर निर्भरता समाप्त हो गई है। वेंटिलेटर और आईसीयू का लाभ मरीजों का मिल रहा है। - डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस, जिला अस्पताल, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed