फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Increase in cold and fever patients in Bageshwar

Bageshwar News: बागेश्वर में बढ़े जुकाम, बुखार के मरीज

Sun, 01 Dec 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 01 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Increase in cold and fever patients in Bageshwar
बागेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज अब बदल चुका है। सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। जिला मुख्यालय से ग्रामीण अंचलों तक सर्द हवाएं भी सेहत पर असर डाल रही हैं। बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ-साथ जोड़ों का दर्द और श्वांस संबंधी परेशानियां भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल में 360 लोग जांच कराने पहुंचे। अधिकांश मरीज जुकाम, वायरल बुखार से पीड़ित थे। कुछ मरीजों को हाथ, पैर, कमर और जोड़ों में दर्द की शिकायत थी। दर्द से परेशान अधिकांश मरीज उम्रदराज आ रहे हैं। वहीं श्वांस संबंधी शिकायत के मरीज भी जिला अस्पताल में जांच कराने आए। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि सर्दियों में सेहत का अधिक ध्यान रखना पड़ता है। जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, वह जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। बुजुर्गों को गठिया या अन्य कारणों से जोड़ों का दर्द सताता है। ऐसे में मरीजों को ठंडे खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। ठंड में अधिक घूमने-फिरने से परहेज करना चाहिए। बीमार पड़ने पर चिकित्सक से जांच करानी जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed