फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   In Bageshwar district, only 36 of the CM's 103 announcements have been completed.

Bageshwar News: बागेश्वर जिले में सीएम की 103 घोषणाओं में से 36 ही हो पाई हैं पूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
In Bageshwar district, only 36 of the CM's 103 announcements have been completed.
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में मुख्यमंत्री की ओर से की गई 103 घोषणाओं में से अभी 36 ही पूरी हो पाई हैं। शनिवार को डीएम आंकाक्षा कोंडे ने अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागाें के अधिकारियों को घोषणाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण करने और मुख्यमंत्री घोषणाओं के अनुसार विभागीय परिवर्तन करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर कार्य शुरू करने को कहा। उन्होंने जिला अस्पताल में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट के कार्य को जून 10 तक पूरा करने, मुख्यमंत्री की संस्कृति विभाग को सरमूल को पर्यटन धाम के रूप में विकसित किए जाने संबंधी घोषणा को वन विभाग को हस्तांतरित करने, आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट को जूनियर हाईस्कूल करने के और जिले में प्रस्तावित टनल बाईपास निर्माण घोषणा को विलोपित करने की कार्यवाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर अर्थ एवं संख्या अधिकारी दिनेश रावत ने बताया कि जिले में कुल 103 मुख्यमंत्री घोषणाएं हैं। इनमें 36 घोषणाएं पूरी होने, 22 घोषणाओं में शासनादेश जारी होने, 43 प्रकरण शासन स्तर पर और दो प्रकरण विभागीय स्तर पर कार्यवाही में होने की जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed