{"_id":"587525034f1c1b1929ba9f95","slug":"if-the-bank-in-the-village-khala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलौरी में बैंक की शाखा न होने से 20 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलौरी में बैंक की शाखा न होने से 20 किमी की दौड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
गांव में खाला जाए बैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। एक दर्जन ग्राम पंचायतों वाले देवलधार न्याय पंचायत क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा नहीं है। इसके चलते लोगों को बैंकिंग सुविधा के लिए 20 किमी दूर जाना पड़ता है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजकर बिलौरी में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
मटेला, जनौटीपालड़ी, छौना, झिरौली, बिलौरी आदि क्षेत्रवासियों ने कहा है कि न्याय पंचायत क्षेत्र देवलधार की आबादी पांच हजार से अधिक है। यहां पर स्थापित अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री में ही लगभग चार सौ कर्मचारी कार्यरत हैं, परंतु बैंक नहीं होने से सभी को लेनदेन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बैंकिंग कार्यों के लिए लोगों को 20 किमी दूर काफलीगैर जाना पड़ता है। पूरे क्षेत्रवासियों के इसी बैंक में निर्भर होने से अधिकांश दिनों भारी भीड़ रहती है। ऐसे में पेंशन सहित अन्य कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है। बैंकिंग कार्यों के लिए बागेश्वर जाने पर पूरा दिन बीत जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों ने इस समस्या को देखते हुए उप डाकघर के पास बिलौरी में बैंक शाखा खोलने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य रवि करायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल रौतेला, प्रधान ललिता रौतेला, मोहन सिंह, गंगा राम, गोविंदी देवी, गीता देवी, हेमा देवी आदि शामिल थे।