{"_id":"57f2a2084f1c1b093426fb9f","slug":"i-tadka-and-slaughter-shubahu-attraction","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़का और सुबाहु वध रहा आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़का और सुबाहु वध रहा आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में ताडिगा वध का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नुमाईशखेत स्थित रामलीला भवन में चल रही रामलीला मंचन में ताड़का और सुबाहु वध ने वाहवाही लूटी। रविवार रात यज्ञ की रक्षा के लिए विश्वामित्र मुनि के राजा दशरथ के दरबार में पहुंचकर राम और लक्ष्मण को मांगने, विश्वामित्र के राम और लक्ष्मण को अपने साथ जंगल ले जाने और वहां राम के बाणों से ताड़का और सुबाहु का वध करने के दृश्य का खूबसूरत मंचन किया गया।
राम की भूूमिका कंचन साह, लक्ष्मण पूरन पालनी, दशरथ पंकज पांडे, विश्वामित्र रमेश तिवारी, ताड़िका रामा तिवारी, सुबाहु कौशल जोशी, सीता की भूमिका मनोज पांडे ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन पूरन पालनी ने किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी थे। वहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी, शंकर लाल साह, उमेश साह, मनोज कपकोटी, महेश पंत, कौशल उपाध्याय विजय रावत आदि थे। इस मौके पर वरिष्ठ एसआई गोपाल राम ने प्रोजेक्टर के जरिए लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।