फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   I have What is wrong with you?

मैंने. जालिम तेरा क्या बिगाड़ा तीर क्यों..

Mon, 15 Oct 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 15 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
I have What is wrong with you?
बागेश्वर में बागेश्वर में श्रवण कुमार दृश्य का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर की ऐतिहासिक रामलीला में राम के वियोग में राजा दशरथ के देह त्याग का मंचन किया गया। इससे पहले राजा दशरथ का तीर श्रवण कुमार के सीने पर लगने का मंचन खासा मार्मिक रहा। रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी हुई थी। 
विज्ञापन


नुमाईशखेत स्थित रामलीला भवन में श्रवण कुमार दृश्य का मंचन किया गया। श्रवण कुमार ने मैंने जालिम तेरा क्या बिगाड़ा... और  मात पिता का ऋण कभी उतरे चाहे उतारू दिन रात...चौपाई गाकर मंचन को मार्मिक बना दिया। दशरथ की भूमिका अंकुर उपाध्याय, राम की सुरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण सुमित रावत, भरत आशीष साह, शत्रुघ्न भानु बिष्ट और श्रवण कुमार की भूमिका पूरन पालनी ने निभाई। कमेटी के अध्यक्ष मनोज पांडे ने दर्शकों का स्वागत किया। यहां कंचन साह, तारू पांडे, गौरव दास, ललित तिवारी आदि थे। 
विज्ञापन


उधर कपकोट में रामलीला 21 अक्तूबर से शुरू हो रही है। कलाकारों की तालीम देर शाम तक चल रही है। गणेश कपकोटी की अध्यक्षता और सचिव राम चंद्र जोशी के संचालन में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। तय हुआ कि 19 अक्तूबर को हनुमान झंडी फहराई जाएगी। मंचन का शुभारंभ वरिष्ठ कलाकार केदार दत्त जोशी, लक्ष्मी दत्त कांडपाल करेंगे। इस मौके पर मां भगवती सेवा समिति के अध्यक्ष नंदन कपकोटी, संरक्षक मोहन कपकोटी, गणेश चंद्र उपाध्याय, दयाल जोशी, प्रकाश कांडपाल, दीवान मेहता महिमन कपकोटी, गोविंद बिष्ट, गिरीश जोशी गिर्दा, लीलाधर उपाध्याय और जगदीश आर्य थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



रामलीला में दीन दयाल विद्या मंदिर के बच्चों ने मचाई धूम
गरुड़ (बागेश्वर)। आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन के पांचवें दिन भरत राम संवाद का मंचन किया गया।  मंचन के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय  विद्या मंदिर पुरुड़ा के बच्चों ने रामलीला मंचन कर व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।  

रामलीला मंचन के पांचवें दिन दूर दराज के गांवों से काफी संख्या में लोग रामलीला देखने गरुड़ पहुंचे। भरत का भगवान राम से अयोध्या वापसी के अनुरोध के मंचन को दर्शकों ने खूब सराहा। इधर कत्यूर रामलीला कमेटी टीट बाजार ने रामलीला मंचन के लिए स्टेज का निर्माण कर लिया है। यहां रामलीला 16 अक्तूबर से शुरू होंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed