फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Huge amount of debris fell on Kapkot-Karmi-Badiakot road, traffic disrupted

कपकोट-कर्मी-बदियाकोट सड़क पर भारी मात्रा में मलबा गिरा, यातायात बाधित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Huge amount of debris fell on Kapkot-Karmi-Badiakot road, traffic disrupted
बागेश्वर के छनाधार में दरकी पुड़कुनी को जाने वाली सड़क। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। जिले में शुक्रवार की रात से लगातार हो रही बारिश से कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर फुलवाड़ी के पास मलबा आने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। बारिश से कपकोट के पुड़कुनी मोटर मार्ग पर सड़क का करीब 30 मीटर हिस्सा दरक गया है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से जिले में आठ सड़कें बंद है। सड़कों के बंद होने से करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कपकोट-कर्मी सड़क पर फुलवाड़ी नामक स्थान पर भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर आ गिरे। इससे सड़क बंद हो गई। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बंद सड़क का जायजा लिया। उन्होंने सरकार, प्रशासन और विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस स्थान पर हर बरसात में मलबा आता है। क्षेत्रवासी इस स्थान पर लगातार मोटर पुल की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग बजट का अभाव बताकर टालमटोली कर देता है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बारिश के दौरान छनाधार तोक में पुड़कुनी सड़क का करीब 30 मीटर हिस्सा दरक गया। सड़क दरकने से एक मकान के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत करने की मांग की है। कहा है कि तत्काल मरम्मत नहीं की गई तो सड़क को और नुकसान पहुंचेगा। उधर, आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार शनिवार को गरुड़-द्योनाई, कंधार-लोहागड़ी, बिजोरीझाल-ओखलसों, शामा-नौकोड़ी, मुनारबैंड-सूपी, धरमघर-माजखेत, तोली सड़क पर यातायात बाधित रहा। शामा-लीती-गोगिना सड़क पर भी मलबा गिरने से यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर सड़क से मलबा हटाया। पिंडारी ग्लेशियर सड़क भी मलबा आने से बंद हो गई। दोपहर में मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीप के ऊपर गिरा चीड़ का पेड़, बाल-बाल बचे लोग
कांडा। शनिवार की सुबह बारिश के दौरान कांडा टैक्सी स्टैंड में चीड़ का पेड़ जीप के ऊपर आ गिरा। गनीमत रही कि हादसे के समय जीप के अंदर कोई सवारी नहीं बैठी थी। चालक भी वाहन में नहीं था। हादसे में जीप को भारी नुकसान पहुंचा है। सड़क पर पेड़ गिरने से काफी देर तक सड़क पर जाम लगा रहा। बाद में पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटाया। (संवाद)
बागेश्वर में दो मकान क्षतिग्रस्त
बागेश्वर। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में बारिश से दो आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शनिवार को बारिश के दौरान गरुड़ तहसील के कनस्यारी निवासी गणेश राम पुत्र बाली राम और बागेश्वर तहसील के धारी गांव में शुक्रवार को कमला देवी पत्नी आन सिंह का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की कार्यवाही की जा रही है। (संवाद)

कौसानी और गरुड़ में हुई झमाझम बारिश
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी और गरुड़ में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। सुरक्षा के मद्देनजर सिंचाई विभाग ने बैजनाथ झील के सभी गेट खोल दिए हैं।कौसानी, गरुड़, ग्वालदम में शनिवार के तड़के से बारिश शुुुुरू हो गयी। बारिश के चलते स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर सिंचाई उप खंड बैजनाथ ने झील के सभी गेट खोल दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed