{"_id":"5a958df54f1c1bbd218b572b","slug":"how-to-burn-water-deeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल कैसे भरूं जमुना गहरी ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल कैसे भरूं जमुना गहरी ...
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
जल कैसे भरूं जमुना गहरी ...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में होली के गीतों का गायन चरम पर है। होल्यारों के दल ढोल नगाड़ों की थाप पर होली के गीतों का गायन करने घर-घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
होल्यारों ने नुमाइशखेत मैदान, चौरासि, आदर्श कालोनी आदि क्षेत्रों में जाकर होली के गीतों का गायन किया। उन्होंने गीतों के गायन की शुरूआत सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन... गाकर की। होल्यारों ने मो पती राखो आज हरि... आदि होली के गीतों का गायन किया।
विज्ञापन
उधर काकड़ा, बमराड़ी, आरे, कांडा और खरेही आदि क्षेत्रों में होली का गायन जोरों पर है। वहीं, नगर पंचायत कपकोट के होल्यार सुबह अखाड़े पर जमा हुए। यहां न्होंने गीतों की शुरूआत हरियां पीपल द्वारे सो है...गाकर की।
विज्ञापन
होल्यार चीर लेकर ढोल नगाड़ों की थाप पर चखतरी, पुल बाजार, भंडारीगांव और सिलकानी तक गए। उन्होंने दधि लूटत नंद को लाल बेचन ना जाइए..., जल कैसे भरूं जमुना गहरी..., अरे विरही हरि हरि बोल... आदि गीतों का गायन किया।
वहां बसंत बल्लभ जोशी, दीवान बिष्ट, नारायण कपकोटी, गिरीश जोशी, रमेश जोशी, कुशल सिंह कपकोटी, जगदीश जोशी आदि थे। उधर उतरौड़ा, ऐठाण, हिचौड़ी और फरसाली आदि क्षेत्रों में होली के गीतों का गायन जोरशोर से चल रहा है।