फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   House Devasted due to Heavy Rain

भारी बारिश से एक मकान ध्वस्त, एक क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
House Devasted due to Heavy Rain
बागेश्वर के आरे में सड़क पर आए मलबे को जेसीबी से हटाता ऑपरेटर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में भारी बारिश से एक आवासीय मकान ध्वस्त और एक क्षतिग्रस्त हो गया है। रात से हो रही बारिश के बाद सात सड़कों पर दिन के समय यातायात बाधित रहा, हालांकि शाम तक सभी सड़कों पर आवाजाही सुचारु करा दी गई। वहीं अमसरकोट पेयजल योजना से गंदे पानी की आपूर्ति होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात से जिले में बारिश का दौर जारी है। शनिवार सुबह तक कपकोट में 25, गरुड़ में 26 और बागेश्वर में 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं जिले में पूरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। भारी बारिश से काफलीगैर तहसील के किसरौली गांव में गणेश राम पुत्र हिम्मत राम का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। गडेरा में मोहन सिंह पुत्र जशोद सिंह का आवासीय भवन भी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर अहैतुक राशि दिलाने की कार्यवाही शुरु कर दी है।
विज्ञापन

बारिश का असर जिले की सड़कों पर भी देखने को मिला। बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग में कभड़ भ्योल के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरा और कई घंटे यातायात ठप रहा। बागेश्वर-गिरेछीना, असों-दोफाड़, कठपुड़ियाछीना-रैखोली, धरमघर-माजखेत, बिलौना-पगना और बागेश्वर-तल्लीसेरा मोटर मार्ग भी भूस्खलन और मलबा गिरने के कारण बंद रहे। बंद सड़कों को खोलने के लिए पूरे दिन विभागीय जेसीबी लगी रही। शाम होते-होते सभी सड़कों पर यातायात सुचारु करा दिया गया। वहीं नगरपालिका क्षेत्र में अमसरकोट पेयजल योजना से गंदे पानी की आपूर्ति होने के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने सड़क पर गिरा पेड़ हटाया
बागेश्वर। बारिश के कारण सड़कें बंद होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बागेश्वर-गिरेछीना सड़क पर डोबा के समीप एक पेड़ उखड़कर गिर गया था। बागेश्वर से रानीखेत को जा रही कार में सवार में कुंदन सिंह, दिनेश सोरागी आदि ने ग्रामीणों की मदद से रास्ते पर गिरे पेड़ को हटाया और गंतव्य को गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed