फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   House burnt in big panyali

बड़ी पन्याली में मकान जला, सामान राख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
House burnt in big panyali
बागेश्वर के बड़ी पन्याली में आग से जातरा (आटा पीसने वाली हाथ चक्की) और बर्तननों को पहुंचा नुकसान। ? - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के बड़ी पन्याली में मंगलवार रात एक आवासीय मकान जल गया। मकान को जलने के अलग-अलग कारण सामने आने पर घटना की संयुक्त जांच के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बड़ी पन्याली में मकान पर बिजली गिरने से मकान जलने की सूचना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। कहा गया कि मंगलवार रात गांव के केदार सिंह पुत्र कुंवर सिंह के मकान में बिजली गिरी, जिससे घर में रखा सारा सामान जल गया। जिला कंट्रोल रूम (डीसीआर) से कपकोट के तहसील प्रशासन को सूचना दी गई। राजस्व टीम ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

तहसीलदार पूजा शर्मा ने बताया कि घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है। डीसीआर से सुबह बिजली गिरने की सूचना आई। प्रशासन को शॉटसर्किट और सिलिंडर लीक होने की सूचना दी गई। गांव पहुंची राजस्व टीम के सामने भी घटना का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को संयुक्त टीम घटनास्थल का मुआयना करेगी। टीम में संबंधित विभागों के लोग शामिल रहेंगे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुरूप अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed