{"_id":"68866f9be9c09add1702fa23","slug":"hormens-club-won-the-trophy-by-1-0-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117454-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: हॉरमेंस क्लब ने 1-0 से कब्जाई ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: हॉरमेंस क्लब ने 1-0 से कब्जाई ट्रॉफी
Sun, 27 Jul 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित मोहित सिंह भंडारी स्मृति जिला स्तरीय नाइन ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता हॉरमेंस क्लब ने जीती। हॉरमेंस क्लब ने माउंट बल्जूरी को 1-0 से हराया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और पुरस्कार प्रदान किए गए।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं की आठ टीमों ने भागीदारी की। माउंट बल्जूरी और हॉरमेंस क्लब की टीम ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।
रविवार को फाइनल मैच का शुभारंभ जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि जिले से कई फुटबालर राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर चुके हैं। भविष्य में भी कई नाम देश और विदेश में अपने खेल से जिले का नाम रोशन करेंगे। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए भारी संख्या में खेलप्रेमी आए थे।
विज्ञापन
मैच के रोमांचक होने की उम्मीद थी और खिलाड़ी भी इस पर खरे उतरे। दोनों टीमों ने गोल करने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन हॉरमेंस के मनीष परिहार ही मैच का एकमात्र गोल कर सके।
फुटबाल एसोसिएशन के जिला सचिव नीरज पांडेय ने बताया कि सोमवार से बेबी लीग का भी आयोजन किया जा रहा है। रेफरी दलीप मेहरा, महीपाल गढि़या, रितेश वर्मा थे। इस मौके पर हरीश लाल साह, राजेंद्र सिंह भंडारी, नवीन रावल, कौशल उपाध्याय, सुंदर दानू, संजय साह जगाती, ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।