फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Homeguard jawan on election duty gets injured

Bageshwar News: चुनाव ड्यूटी पर आया होमगार्ड जवान हुआ चोटिल

Tue, 22 Jul 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 22 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Homeguard jawan on election duty gets injured
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी पर नैनीताल से आया होमगार्ड का जवान गिरकर चोटिल हो गया। जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में ड्यूटी देने के लिए होमगार्ड की नैनीताल से आई प्लाटून के सदस्य ओम प्रकाश (34) पुत्र नंद किशोर पुलिस की ब्रीफिंग में जा रहे थे। विकास भवन पुल से जाते समय अचानक उन्हें चक्कर आया और वह नीचे गिर गए। उनके सिर और माथे पर चोट लगी। साथी जवान उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। डॉ. नसीम ने जांच के बाद उन्हें भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि सिर और माथे पर चोट लगी है। उनकी एक्सरे, सीटी स्कैन और अन्य जांचें करानी पड़ेंगी। होमगार्ड के जिला कमांडेंट देवकी नंदन पांडेय ने बताया कि घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति के बारे में जिला निर्वाचन आयोग को जानकारी दी जा रही है। नैनीताल से ड्यूटी पर आए होमगार्ड ओम प्रकाश की देखरेख के लिए एक जवान को रखा है। कमाडेंट पांडेय ने बताया कि दोनों जवानों की चुनाव में ड्यूटी है। दोनों के अस्पताल में रहने से उनकी ड्यूटी कटवाने के लिए उच्चाधिकारियों को बताया जा रहा है।


कोट

मतदान में रिवर्ज कार्मिकों की भी तैनाती रहती है। किसी कार्मिक के साथ कोई आपातकालीन स्थिति होने पर उनके स्थान पर रिजर्व कार्मिक की ड्यूटी लगाई जाती है। चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।
विज्ञापन

आशीष भटगाांई, जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed