{"_id":"6404c7ec819437f928093017","slug":"holi-song-in-bageshwar-bageshwar-news-c-8-1-73524-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शिव के मन माहि बसे काशी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शिव के मन माहि बसे काशी...
Sun, 05 Mar 2023 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 05 Mar 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कांडा/कपकोट/कौसानी। नगर व्यापार मंडल की ओर से बागनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में होली गीतों की फुहार बरसी। ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी होली की धूम मची है।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में हुए होली आयोजन में होल्यारों ने भगवान शिव की स्तुति कर कई होली गीतों की प्रस्तुति दी। होल्यारों ने शिव के मन माहि बसे काशी, आधी काशी बामन बनिया, आधी काशी संन्यासी होली से रंग जमाया।
गौरव ने जीती होली पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता
बागेश्वर। शहीद राम सिंह बोरा राजकीय जूनियर हाईस्कूल भगरतोला में रविवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान होली पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गौरव सिंह बोहरा पहले, करिश्मा बोरा, गरिमा बोरा दूसरे, मीनाक्षी बरोलिया, दीपांशु कुमार तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाध्यापक महेश चंद्र पंत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां विभिन्न पकवान भी खिलाए गए।
विज्ञापन
होल्यारों ने सबकेे पिया होला खेलें मन लागो छ, उत मेरो पिया परदेश कब आवेगो आदि होली गीत सुनाए। ढोलक की थाप पर विभिन्न क्षेत्रों से आए होल्यारों ने होली गीतों की प्रस्तुति दी। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया।
जिले के कांडा, कपकोट, दुगनाकुरी, काफलीगैर, कौसानी क्षेत्र में खड़ी होली की धूम मची है। सुबह से शाम तक लोग घरों में जाकर होली गीतों का गायन कर रहे हैं। गांवों में होल्यारों के लिए कई तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं।