फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Holi Geet

बिरज में होली कैसे खेलुंगी में सांवरिया के संग...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Holi Geet
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर होली की म हफिल में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भगवान बागनाथ के मंदिर में शनिवार को महिलाओं की होली की धूम मची रही। पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल की ओर से कराई गई होली की महफिल में महिलाओं ने होली गीतों के बोलों में जनकर नृत्य किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने बिरज में होली कैसे खेलुंगी में सांवरिया के संग, अबीर उड़ता गुलाल उड़ते सातों रंग, भर पिचकारी सनमुख मारी अंगिया हो गई तंग। जनक दुलारी कहे रघुवर से, नाथ हमें वन जाना। हां-हां-हां मोहन गिरधारी समेत तमाम बोलों में होलियां सुनाई। भगवान शंकर पर आधारित होली गीत सुनाए। होली गीतों के महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। आयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल की ओर से होली में शामिल महिलाओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। होली की महफिल में ममता रावल, प्रेमा रावल, अंजू दिगारी, इंदिरा जोशी, डॉ. शेफाली, डॉ. रीमा उपाध्याय, मीरा रावल, ममता रावल, मंजू परिहार, भगवती शाह, पार्वती रावल, गीतांजलि मंगोत्रा, दीपिका परिहार समेत भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। देर शाम तक बैठकी होली की महफिल जमी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed