फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   holi festival kicks off from 9th

Bageshwar News: मल्ला महल में होली महोत्सव नौ से, विभिन्न संस्कृति की दिखेगी झलक

Sat, 01 Mar 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 01 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
holi festival kicks off from 9th
जिला प्रशासन ने लोगों के साथ बैठक कर मांगे सुझाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। जिला प्रशासन की ओर से नौ मार्च से मल्ला महल में तीन दिवसीय होली महोत्सव शुरू होगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नगर निगम सभागार में हुई बैठक में लोगों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि अल्मोड़ा को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। अल्मोड़ा की इसी पहचान को संजोए रखने के लिए होली महोत्सव का आयोजन कराया जाएगा। 11 मार्च तक चलने वाले महोत्सव में फूलों की होली, थारू होली, खड़ी होली, बैठकी होली समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव में कुमाऊं के होली गायक प्रतिभाग करेंगे। वहां मुख्य विकास अधिकारी देवेश शासनी, राजकीय संग्रहालय प्रभारी सीएस चौहान, सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी, सांस्कृतिक विभाग के जन्मजेय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


व्यंजन और ऐपण प्रतियोगिता होगी

अल्मोड़ा। महोत्सव के दौरान व्यंजन और ऐपण प्रतियोगिता भी होगी जिसके लिए पांच मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा में संपर्क करें। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed