फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   holi celebration starts in bageshwar

शिव के मन माही बसे काशी...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
holi celebration starts in bageshwar
बागेश्वर के कपकोट में होली गायन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कांडा। रंगभरणी एकादशी पर्व पर बागनाथ मंदिर में चीर बंधन किया गया। मंदिर में पंडित हेम चंद्र जोशी, हरीश तिवारी, नवीन जोशी, खीमानंद पंत ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल के हाथों होली की चीर की पूजा संपन्न कराई।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने भगवान बागनाथ को अबीर, गुलाल चढ़ाया। इसके बाद लोगों ने मंदिर परिसर में होली खेले गिरिजापति नंदन, शिव के मन माही बसे काशी समेत तमाम बोलों के साथ ढोल की थाप में होली गायन किया। वहां पुजारी किशन सिंह रावल, रमेश दास आदि थे। कांडा के पोखरी में भी चीर बंधन के साथ होली शुरू हो गई है।
विज्ञापन

-
पुंदर घाटी के 13 गांवों के लोग एक साथ मनाते हैं होली पर्व
बागेश्वर। पुंगर घाटी के 13 गांवों के लोग एक साथ होली गायन करते हैं। बृहस्पतिवार को पुंगर घाटी के छातीखेत, अनेरिया, ककड़ात, ठागा, दोफाड़, कमद, नाघर, नौगांव, पढ़ाई, नारी, कहाली, झनकोट, देवलधार गांव के लोगों ने क्षेत्र के हरज्यू मंदिर में सामूहिक होली गायन किया। हरज्यू मंदिर के पुजारी जगत सिंह कालाकोटी ने बताया कि करीब 200 वर्ष पहले उनके बुजुर्ग मथुरा (यूपी) से होली की चीर लाए थे। वरिष्ठ होल्यार जसौद सिंह कालाकोटी ने बताया कि होली दल इन तेरह गांवों में जाकर होली गायन करते हैं। दल नाघर, नौगांव, दोफाड़, छातीखेत में रात्रि विश्राम करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वैली पब्लिक स्कूल में मनाई होली
कपकोट। कपकोट के वैली पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने होली मनाई। एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाने के साथ ही होली गायन किया। वहां प्रधानाचार्य मनोज खोलिया, प्रबंधक प्रह्लाद कोश्यारी, नीलम पपोला, रूचिका कोश्यारी, आनंद कठायत, प्रमोद पांडे, ऊष्मा कोश्यारी, नेहा कोरंगा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed