फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   holi celebration in bageshwar

कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा...

Sun, 17 Mar 2019 11:27 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 17 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
holi celebration in bageshwar
बागेश्वर के हनुमान मंदिर में होली पर नृत्य करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को रंग पड़ते ही विभिन्न स्थानों में होली का गायन शुरू हो गया है जो कि छलड़ी तक चलेगा। बागनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में चीर बंधन के बाद होली गायन किया गया। जिले के विभिन्न गांवों में होली गायन की धूम है। 

विज्ञापन


रविवार की सुबह होल्यारों ने रंग डाला। बागनाथ मंदिर में पंडित हेम चंद्र जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चीर बंधन किया। बाद में होल्यारों ने होली गायन किया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी भरत सिंह रावल, नंदन सिंह रावल, खीमानंद पंत, महिपाल सिंह भरड़ा आदि थे। मंदिर में अबीर गुलाल चढ़ाने के उपरांत एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। 
विज्ञापन


इस मौके पर सिद्धी को दाता विघन विनाशन, कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा आदि होलियों का गायन किया। बागनाथ मंदिर में हिंदू जागरण मंच ने भी होली गायन किया। वहां भगवान कार्की, हरीश सोनी, धीरेंद्र परिहार, रोहित पंत, युवराज पांडे, गौरव राणा, हिमांशु, अंकित नगरकोटी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर हनुमान मंदिर सैंज में पालिका सभासद निर्मला दफौटी, चंद्रा पांडे, शोभा मिश्रा, गीता नगरकोटी, प्रभा लोहनी, उमा, जानकी देवी, रीता देवी, सीता देवी आदि की मौजूदगी में होली गायन किया गया। महिलाओं ने सजना घर आए कौन दिना... सहित मत मारो मोहना मैंकू पिचकारी... आदि होली गीत गाये। इधर प्रकटेश्वर मंदिर में भी महिलाओं ने होली गायन किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सुन बालम सुध हौं न रही.. और मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रौ छौ... आदि होलियों का गायन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed