फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hole on road

व्यापारियों ने सड़क पर बने गड्ढों में रोपे पौधे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hole on road
कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग पर पौधे रोपते व्यापारी। - फोटो : BAGESHWAR
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग पर हुए गड्ढों पर गरुड़ के व्यापारियों ने पौधे रोपकर शासन के खिलाफ रोष जताया। सोमवार को बाजार क्षेत्र के व्यापारियों ने इन गड्ढों में सब्जी के पौधे लगाकर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने लोनिवि पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि लंबे समय से सड़क की स्थिति को सुधारा नहीं जा रहा है। इस कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। बारिश में इनमें पानी भर जाता है। इससे कई बार वाहनों के टायर इसमें फंस जाते हैं। उन्होंने सप्ताह के भीतर सड़क की हालत न सुधारने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। इनमें व्यापार संघ अध्यक्ष अखिल आजाद, प्रयाग दत्त जोशी, गणेश जोशी, प्रदीप भाकुनी, भुवन जोशी, चंद्रशेेखर बसवाल, गणेश पांडे, रवि अधिकारी, अंकित जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed