फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heavy Rain in Almora Bageshwar

बागेश्वर में शनिवार की रात से रविवार की दोपहर तक हुई बारिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Heavy Rain in Almora Bageshwar
ागेश्वर के गड़खेत में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त बिजली की लाइन। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/स्याल्दे। दो दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार को बिनसर और स्याल्दे में बर्फबारी के बाद शीतलहर चलने से लोग ठंड से बेहाल रहे। दिन में कुछ देर धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को बिनसर क्षेत्र में बर्फबारी भी हुई। ठंड से बचाव के लिए हीटर चलाने के साथ लोगों ने अलाव जलाए। बारिश के चलते बाजार में भी लोगों की आवाजाही कम रही। क्षेत्र के चिंतोली, नागचूलाखाल, सराईखेत, जैराज, बाजखेत, कालिंका आदि स्थानों पर बर्फबारी होने से शीतलहर चल रही है। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने बताया कि खेती के लिए यह बारिश लाभदायक है।
विज्ञापन

लाइन पर पेड़ गिरने से सात गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित
बागेश्वर। क्षेत्र में शनिवार की रात से रविवार दोपहर तक बारिश होती रही। बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की सूचना है। गड़खेत-एकनैया जाने वाली बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से सात गांवों में आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात से जिलेभर में हल्की बारिश होती रही। रविवार की सुबह से जिला मुख्यालय के साथ ही गरुड़, कपकोट में कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गरुड़ में 12 एमएम और बागेश्वर-कपकोट में 5-5 एमएम बारिश हुई। यह आंकड़े रविवार सुबह आठ बजे तक के हैं। बारिश के कारण समूचे जिले में दोपहर तक कड़ाके की ठंड रही। दोपहर दो बजे बाद हल्की सी धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।

यूपीसीएल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बारिश के दौरान गड़खेत -एकनैया जाने वाली 11 केवी की बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे लाइन को भारी क्षति पहुंची है। इस कारण डंडाखाल, मुंगराउ, गड़खेत, एकनैया समेत सात गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। यूपीसीएल के ईई भास्कर तिवारी ने बताया है कि लाइन की मरम्मत की जा रही है। बिजली बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed