{"_id":"632768f4e996b320d815a89b","slug":"heavy-rain-create-mess-bageshwar-news-hld4761502166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा बाईपास में पड़े गड्ढे में भरा बारिश का पानी। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश थम गई है। बारिश से घरों और सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। कपकोट और काफलीगैर तहसील में बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश से रविवार को बागेश्वर-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सड़क खुलवाई। हालांकि भूस्खलन और मलबा आने से बंद हुए सभी मोटर मार्गों पर यातायात सुचारु करा दिया गया है।
शनिवार की रात भी जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। बागेश्वर में सात, कपकोट में दस और गरुड़ में पांच मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से काफलीगैर तहसील के भोलना नाघर गांव में ईश्वरी दत्त तिवारी पुत्र चंद्रमणी और कपकोट तहसील के पौसारी गांव में देवराम पुत्र दीवान राम का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।
बारिश से रविवार को बागेश्वर-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सड़क खुलवाई। वहीं असों-दोफाड़ और ओखलधार मोटर मार्ग पर भूस्खलन और मलबा गिरने से यातायात बाधित रहा। हालांकि शाम तक दोनों सड़कों पर यातायात सुचारु करा दिया गया है।
विज्ञापन
मंडलसेरा-आरे बाईपास हुआ खस्ताहाल
बागेश्वर। बारिश के बाद नगर का आरे-मंडलसेरा बाईपास बदहाल हो गया है। पूर्व में बाईपास में कई स्थानों पर गड्ढे बन गए थे। जिनमें विभाग ने मिट्टी डालकर भर दिया था। बारिश के बाद मिट्टी बह गई और सड़क कीचड़ से भर गई है। सड़क के गड्ढों में पानी भरने के कारण भी लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने विभाग से सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद