फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heavy Rain at Bageshwar

जिला मुख्यालय में तेज हवा के बाद झमाझम बरसे मेघ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Heavy Rain at Bageshwar
बागेश्वर में शाम के समय हुई बारिश के बाद छाता ओढ़कर जाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बुधवार की शाम जिला मुख्यालय में तेज हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। मंडलसेरा-आरे बायपास में बानरी के पास तेज हवा से पेड़ गिरकर दूसरे पेड़ पर अटक गया। वहीं, कांडा, कपकोट और दुग नाकुरी तहसील क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

सुबह से पूरे जिले में मौसम सामान्य था। जिला मुख्यालय में उमस भरी गर्मी से दिनभर लोग बेहाल रहे। दिन के समय तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि शाम के समय तेज हवाएं चली और आसपास के गांवों में बारिश हुई। शाम को जिला मुख्यालय में भी झमाझम बारिश होने से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। वहीं, तेज हवा से बानरी के समीप एक पेड़ टूटकर बाईपास में गिरने की सूचना मिलने के बाद फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि पेड़ सड़क पर नहीं गिरा था और दूसरे पेड़ पर अटक गया था। वहीं, जिले के कांडा, कपकोट, दुग नाकुरी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को दोपहर बाद क्षेत्र में भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed